घर में कैसे समय बिताएंगे अमिताभ की प्लानिंग
सेवन हिल्स अस्पताल में आराम कर रहे महानायक अमिताभ बच्चन को अगले दिन में दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। बिग बी की सेहत में लगातार सुधार देखा जा रहा है। ऐसे में उन्हें बहुत ज्यादा दिन अस्पताल में नहीं रहना पड़ेगा।
सूत्रों के अनुसार उनकी तबीयत अब बेहतर है, उन्हें एक दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। अमिताभ बच्चन भी अस्पताल से अब जल्द से जल्द घर लौटना चाहते हैं। उन्होंने ट्विटर पर अस्पताल से मिलने जा रही आजादी को लेकर ट्वीट भी किया।
वो लिखते हैं कि वह अब घर जाने को बेताब हैं और साथ ही प्लानिंग भी कर रहे हैं घर जाकर समय कैसे बिताएंगे। घर जाकर सेहत के प्रति सजग तो रखेंगे लेकिन साथ ही लिखने, पढ़ने और सीखने के काम भी करेंगे।
बताते चलें कि 11 फरवरी को उनकी सर्जरी हुई थी जिसके बाद भी उन्हें पेट में दर्द की शिकायत थी जिसे लेकर दोबारा एक सर्जरी की बात की जा रही थी।


Click it and Unblock the Notifications











