घर पहुंचे अमिताभ, लेकिन अब भी रखना होगा सेहत का ख्याल
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को अस्पताल से छुट्टी मिल ही गई। वैसे बिग बी ने ट्विटर पर अपने फैन्स को पहले ही कह दिया था कि वो गुरुवार को अस्पताल से छूटने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। यह बेताबी नकी खत्म हो ही गई और वह घर पहुंच गए।
लेकिन अब भी अमिताभ को पूरी तरह से अपने सेहत का ख्याल रखना होगा, क्योंकि उनके पेट की दो बार सर्जरी की जा चुकी है। हर तरह का परहेज करना होगा। खाने पिने से लेकर काम ज्यादा ना करना इनपर भी अमिताभ को ध्यान देना पड़ेगा। बिग बी को गुरूवार की रात डिस्चार्ज कर दिया गया। पेट में हुए दो सर्जरी के बाद वह पिछले 13 दिनों से अस्पताल में आराम कर रहे थे।
आपको बता दें कि 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन करते हुए अमिताभ को गहरी चोट लग गई थी। इसके इलाज के लिए फिर उन्हें अमेरिका तक जाना पड़ा था।
आपको बताते चलें कि बिग बी 11 फरवरी से ही असपताल में भर्ती हैं। दो ऑपरेशन के बाद पेट में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था।
लेकिन अमिताभ अपने फैन्स के लिए ब्लॉग और ट्विटर पर अपने सेहत के बारे में लिखते ही रहे।


Click it and Unblock the Notifications












