Pics: बच्चन परिवार ने साथ में मनाई दिवाली, परिवार की इस हरकत से दुखी हो गए अमिताभ बच्चन
दिवाली का ज़िक्र हो और बच्चन परिवार की दिवाली पार्टियां किसी को याद ना आए, ऐसा कभी नहीं होता। लेकिन इस साल, बच्चन परिवार ने दिवाली पर शांति से अपने परिवार के साथ जश्न मनाने का फैसला लिया। दिवाली की रात महालक्ष्मी पूजा के बाद बच्चन परिवार के सभी सदस्य उनके घर जलसा की ओर इकट्ठे होते हुए दिखाई दिए।
जहां आराध्या अपने मम्मी पापा के साथ बेहद क्यूट से अवतार में नज़र आईं वहीं श्वेता बच्चन नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा तस्वीरों में बिल्कुल अभिषेक बच्चन की कॉपी नज़र आए। लेकिन अमिताभ बच्चन को इस फैमिली डिनर के दौरान एक बात खल गई।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि दिवाली की रात है, एक कमरे में पूरा परिवार इकट्ठा है लेकिन सब अपने अपने फोन में व्यस्त हैं। अमिताभ बच्चन अपनी पुरानी दिवाली पार्टियों को याद करते दिखाई दिए। उन्होंने लिखा - दोस्त, परिवार और रिश्तेदारों की शुभकामनाओं से गूंजता घर।
और इस साल, दिवाली पर बिल्कुल शांति है। ना ही पटाखों का शोर है - जो शायद सरकारी आदेश के कारण है। लेकिन कमरे में भी इतने सदस्य है लेकिन सब अपने फोन पर व्यस्त। तकनीक ने हमारे साथ क्या कर दिया है। यादें बनाने का भी समय नहीं है।

मामू की कार्बन कॉपी
श्वेता बच्चन नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा इन तस्वीरों में बिल्कुल अभिषेक बच्चन की कॉपी लग रहे हैं। अभिषेक बच्चन भी अपने डेब्यू के समय इसी लुक में नज़र आते थे।

डेब्यू की कर रहे हैं तैयारी
खबरों की मानें तो अगस्त्य नंदा अपने डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अगस्त्य नंदा ज़ोया अख्तर की फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ सुहाना खान और खुशी कपूर भी होंगी।

क्यूट सी आराध्या
आराध्या बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ कैमरे देख बेहद खुश नज़र आईं। दिलचस्प है कि बचपन में आराध्या कैमरों से बहुत डरती थीं।

पहले पहुंचे प्रतीक्षा
पहले पूरा परिवार प्रतीक्षा पहुंचा जहां ऑफिस में सबने महालक्ष्मी पूजा की। इसके बाद सब एक साथ जलसा की ओर रवाना हुए।

जलसा में मनी दीवाली
इसके बाद बच्चन परिवार ने एक साथ जलसा में दिवाली का जश्न मनाया।


Click it and Unblock the Notifications











