दिलीप कुमार महापुरूष हैं: अमिताभ बच्चन

बीग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि दिलीप साहब, दिलीप कुमार, यूसुफ खान से मुलाकात हमेशा की तरह आज भी शानदार रहती है। लेकिन यह देखकर दुख होता है कि जिनके लाखों प्रशंसक हैं और जो मेरे पसंदीदा है, उन्हें अपने मिलने वालों के चेहरे पहचानने में भी मुश्किल होती है। हालांकि वह हमेशा मुझे पहचान लेते हैं। लेकिन कमजोर सेहत के बावजूद उनका आकर्षण और असर कभी खत्म नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि इसका सारा श्रेय सायराजी को जाता है, जिन्होंने उनकी बढ़िया और निष्ठापूर्ण ढंग से देखभाल की और अब भी कर रही हैं। दिलीप साहब एक महापुरुष हैं। दोनों ने 1982 में रमेश सिप्पी की फिल्म 'शक्ति' में एक साथ काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications