..................... Amitabh Bachchan differentiates between shweta and aishwarya rai, when user accused Simi Grewal got angry - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन करते हैं बेटी और बहू में फर्क, यूजर ने लगाया इल्जाम तो भड़कीं सिमी ग्रेवाल, बोलीं- ये सब बंद करो

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan differentiates between shweta and aishwarya: अमिताभ बच्चन का परिवार कुछ समय से जमकर सुर्खियों में बना है किसी प्रोफेशनल काम की वजह से नहीं बल्कि अपने पारिवारिक मतभेदों की वजह से कभी ऐश्वर्या अभिषेक की तलाक की खबर तेज हो जाती है तो कभी बच्चन परिवार का ऐश्वर्या को इग्नोर करना। वहीं हाल ही में एक यूजर ने अमिताभ बच्चन और उनके परिवार को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिससे सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। जी हां, यूजर की इस हरकत को देख खुद सिमी ग्रेवाल ने यूजर को खरी खोटी सुनाई हैं।

यूजर की इस बात पर भड़कीं सिमी ग्रेवाल
दरअसल रेडिट पर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा कि अमिताभ बच्चन बेटी और बहू में फर्क करते हैं। जैसे ही यह इल्जाम एक्ट्रेस और बच्चन परिवार की खास दोस्त सिमी ग्रेवाल ने सुना वह उस यूजर पर बुरी तरह से भड़क गईं। सिमी ने नाराजगी जाहिर की और अमिताभ बच्चन का पक्ष लेते हुए कहा कि आप लोग कुछ भी नहीं जानते, ये सब बंद करें।

ऐश्वर्या अभिषेक के रिश्ते में आई दरार
आपको बात दें पिछले कुछ दिनों से ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पहले अभिषेक बच्चन बिना सगाई की अंगूठी के दिखते हैं उसके बाद ऐश्वर्या राय भी बिना वेडिंग रिंग के स्पॉट की गईं। ऐसे में पेरिस फैशन वीक 2024 में रैंप वॉक करते हुए ऐश्वर्या राय ने एक बार फिर अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट की है। जिसे देखकर फैन्स काफी कंफ्यूज हो गए है।

इस फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं सितारे
काम की बात करें तो ऐश्वर्या राय को आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म PS-2 में देखा गया था। वहीं अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म 'हाउसफुल 5' को लेकर लाइमलाइट में हैं। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या कई प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हैं जिसकी घोषणा वह जल्द करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X