..................... Amitabh Bachchan did such tweet for Prabhas, 'Baahubali' actor gave the answer immediately! अमिताभ बच्चन ने प्रभास के लिए किया ऐसा ट्वीट, 'बाहुबली' एक्टर ने तुरंत दे डाला जवाब! - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन ने प्रभास के लिए किया ऐसा ट्वीट, 'बाहुबली' एक्टर ने तुरंत दे डाला जवाब!

'एंग्री यंग मैन' के नाम से पहचानने वाले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने विचार और इवेंट्स साझा करते हैं। इस वक्त अमिताभ बच्चन का जो ट्वीट चर्चा में चल रहा है वो बाहुबली स्टार प्रभास को लेकर है। अमिताभ बच्चन ने प्रभास के साथ शूटिंग के अपने अनुभव को साझा किया है और इसके लिए उन्होने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

दरअसल इस वक्त अमिताभ बच्चन सुपरस्टार प्रभास के साथ एक फिल्म को लेकर बिजी हैं जिसका नाम प्रोजेक्ट के है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस फिल्म में नजर आने वाली हैं और नाग अश्विन इसके निर्देशक हैं।

amitabh bachchan, prabhas, अमिताभ बच्चन, प्रभास

अमिताभ ने शूटिंग के एक व्यस्त दिन के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, ''पहला दिन.. पहला शॉट.. 'बाहुबली' प्रभास के साथ पहली फिल्म.. और उनके साथ होना एक सम्मान की बात है। आभा, उनकी प्रतिभा और उनकी अत्यधिक विनम्रता.. सीखने के लिए..!!''

ट्वीट के बाद धमाका हो गया

ट्वीट के बाद धमाका हो गया

अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट के बाद धमाका हो गया। इसके बाद प्रभास ने बिना किसी देरी के जवाब दिया है और इस बात से बिग बी हैरान थे, क्योंकि उन्होंने स्टार की एक पुरानी तस्वीर भी साझा करते हुए लिखा,

प्रभास ने दिया जवाब

प्रभास ने दिया जवाब

"यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। महान amitabhbachchan सर के साथ आज #ProjectK का पहला शॉट पूरा किया!'' बता दें कि प्रभास और अमिताभ बच्चन पहली बार किसी प्रोजेक्ट के लिए एक साथ नजर आने वाले हैं।

पूर्ण भूमिका निभाई है

पूर्ण भूमिका निभाई है

इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा है और ये प्रोजेक्ट काफी शानदार होने वाला है। यह अमिताभ बच्चन की पहली तेलुगु फिल्म है जिसमें उन्होंने एक पूर्ण भूमिका निभाई है।

ई रा नरसिम्हा रेड्डी

ई रा नरसिम्हा रेड्डी

उन्होंने इससे पहले चिरंजीवी, नयनतारा, तमन्ना भाटिया स्टारर सई रा नरसिम्हा रेड्डी में एक कैमियो निभाकर डेब्यू किया था। वर्कफ्रंट पर प्रभास राधा कृष्ण कुमार की राधे श्याम में पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे।

झुंड को लेकर बिजी हैं

झुंड को लेकर बिजी हैं

इसके अलावा बात करें अमिताभ बच्चन की तो वो अपनी फिल्म झुंड को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म का शानदार टीजर रिलीज हो चुका है जो कि पसंद किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X