..................... Amitabh bachchan did not come for Sunday Darshan and it's first time in 36 years - Hindi Filmibeat

36 साल में पहली बार अमिताभ बच्चन ने फैंस को किया नाराज- संडे दर्शन किया रद्द- जानिए कारण

Recommended Video

Amitabh Bachchan is unwell, he tweets about his health: Check Out Here |FilmiBeat

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर एक खबर सामने आ रही है जो कि उनके फैंस थोड़ी दुखी कर सकती है। बता दें कि उनकी तबियत खराब चल रही है लेकिन घबराने की कोई बात नहीं हैं। बीते रविवार कुछ ऐसा हुआ है जो बीते 36 सालों में नहीं हुआ था। बता दें कि के हर रविवार को अमिताभ बच्चन अपने फैंस से रूबरू होने के लिए जलसा के बाहर आते हैं लेकिन इस रविवार ये सिलसिला टूट गया और वो बाहर नहीं आए।

इस बात को उन्होने ट्वीट करते हुए बताया था। उनके सामने आने के बाद जब ये बात न्यूज में छा गई तो उन्होने लिखा कि.."मैं न जानता था की , एक दिन इतवार को अपने चाहने वालों से, जलसा के द्वार पे, न मिल पाने पर, इतनी बड़ी ख़बर बन जाएगी!

amitabh bachchan, अमिताभ बच्चन

आप सब को स्नेह , मेरा आदर और सम्मान।" उनके इस वीकली फैन मीटिंग का नाम संडे दर्शन है। इसमें भारी संख्या में फैन्स घर के बाहर पहुंचते हैं।

वहीं अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X