कंगना रनौत की 'धाकड़' पर अमिताभ बच्चन ने लिखा खास पोस्ट, फिर डिलीट क्यों कर दिया ?
बॅालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की आगामी फिल्म धांसू का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ का ट्रेलर देखने के बाद अमिताभ बच्चन ने भी फिल्म की पूरी टीम को रिलीज के लिए शुभकामनाएं दी और इसके बाद अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। हालांकि अमिताभ बच्चन ने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है।

अमिताभ बच्चन ने कंगना रनौत के साथ पूरी टीम के लिए ऑल द बेस्ट बोला था। साथ ही अमिताभ बच्चन ने धाकड़ फिल्म के लिए कई हैशटैग का भी इस्तेमाल किया था।

अमिताभ बच्चन ने डिलीट किया पोस्ट
कंगना ने शीज ऑन फायर का टीजर शेयर किया और इसके साथ कंगना रनौत,अर्जुन रामपाल और धाकड़ के समेत कई हैशटैग भी इस्तेमाल किए हैं। अमिताभ बच्चन के इस कदम के बाद इस बात की चर्चा हो रही है कि कंगना रनौत से दूरी बनाए

कंगना रनौत की फिल्म 20 मई 2022 को रिलीज
रखने के लिए अमिताभ बच्चन ने ऐसा किया है। फिलहाल इस संबंध में कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है। आपको बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म 20 मई 2022 को रिलीज होगी। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने क्वीन में कंगना की एक्टिंग से खुश होकर उनके लिए खत भेजा था।

अमिताभ और कंगना का रिश्ता
इसके बाद कंगना रनौत की तनु वेड्स मनु रिटर्न्स से भी प्रभावित होकर अमिताभ ने फूल और खत भेजा था। कंगना रनौत ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि अमिताभ ने हिंदी में उनके लिए खत लिखकर भेजा है।


Click it and Unblock the Notifications