..................... Amitabh Bachchan And Deepika Padukone Named As The Most Influential Indians - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण टॉप पर- खान सुपरस्टार्स और अक्षय कुमार को किया पीछे

बॉलीवुड के सुपरस्टार्स अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण को कला एवं खेल के क्षेत्र में देश के सबसे प्रभावशाली हस्तियों की लिस्ट में शामिल किया गया है। जी हां, YouGov के प्रभावशाली हस्तियों के सूचकांक 2018 के अनुसार अमिताभ बच्चन भारत के सबसे प्रभावशाली हस्ती हैं, दीपिका दूसरे नंबर पर हैं। जबकि तीसरे नंबर पर हैं क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी।

एक महीना- और होगा शाहरुख खान का धमाका

यह सूचकांक अंतरराष्ट्रीय डेटा एनालिटिक्स कंपनी यूगोव द्वारा ऑनलाइन एकत्र किये गये आंकड़ों पर आधारित है। इसमें मुख्य तौर पर फिल्म इंडस्ट्री और खेल जगत की करीब 60 हस्तियों को लेकर लोगों से सवाल किये गए हैं। जिसके बाद यह नतीजा आया है।

Deepika Padukone

इस लिस्ट के टॉप 10 में बॉलीवुड और क्रिकेट का दबदबा है। दीपिका, बिग बी और धोनी के बाद.. लिस्ट में चौथे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं। 5वें नंबर पर अक्षय कुमार, छठे पर विराट कोहली, 7वें पर आमिर खान, 8वें पर शाहरुख खान, नौवें पर आलिया भट्ट और दसवें पायदार पर प्रियंका चोपड़ा ने जगह बनाया है। वहीं, बैडमिंटन खिलाड़ी ओलपिंक पदक विजेता पीवी सिंधु को 15वां स्थान मिला है।

अक्षय कुमार VS अजय देवगन- सामाजिक मुद्दे पर बन रही यह फिल्म किसके हाथ लगेगी!

इसमें कलाकारों और खिलाड़ियों के क्षेत्रों में प्रभाव, जागरूकता, समानता आदि को भी परखा गया है। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा एवं सौंदर्य प्रसाधन, प्रौद्योगिकी, फैशन, परिधान और उससे जुड़ी वस्तुयें, खाद्य, पेय पदार्थ और यात्रा तथा वित्तीय सेवाएं शामिल हैं।

अध्ययन के अनुसार, दीपिका पादुकोण फिलहाल बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं। ना ही वह सिर्फ सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेस हैं, बल्कि उनके पास सबसे ज्यादा ब्राण्ड इंडॉर्समेंट भी है। लोरियल से लेकर ओप्पो, एक्सिस बैंक तक.. दीपिका इंडोर्स करती हैं.. जिस वजह से वह सबसे ज्यादा प्रभावी मानी गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X