पीकू सुनकर आपका पहला रिएक्शन क्या था। किसी को ऐसा लग रहा था कि अरे पड़ोसी के बच्चे का नाम पीकू है, किसी कार्टून किरदार का नाम पीकू है। तो कभी ये भी रिएक्शन आता है कि ये पीकू किसी बच्चे की कहानी पर आधारित फिल्म है।
ये तो आपका रिएक्शन है लेकिन पीकू फिल्म के सितारों यानी अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, इरफान खान का क्या रिएक्शन था जब उन्हें शुजीत सरकार ने पहली बार बताया कि फिल्म का टाइटल पीकू है।
आइये जानते हैं इन्हीं सितारों की जबानी
अमिताभ बच्चन
पीकू सुनकर मेरे दिमाग में रसगुल्ले, संदेश, पुचका पानी, मिठाइयां आदि आ गये। सारी गलियां जहां मैं घूमा करता था सब याद आ गया।
दीपिका पादुकोण
दीपिका ने बताया कि जब उन्हें पीकू नाम बताया गया तो पहले तो वो थोड़ा सा हैरान हुईं, उन्हें नाम बहुत अजीब लगा। लेकिन बाद में उन्हें यही टाइटल बेहद इंटरेस्टिंग लगने लगा। इस नाम को मैंने कभी नहीं सुना था। मेरे कुछ बंगाली दोस्त हैं लेकिन ये नाम कभी नहीं सुना था।
पीकू जैसा ही फील करती हूं
दीपिका पादुकोण ने बताया कि उन्हें फिल्म साइन करने के बात ये पता चला कि बंगालियों में पीकू नाम लड़कों व लड़कियों दोनों के होते हैं। अब तो मैं पीकू जैसा ही महसूस करती हूं। मेरा नाम भी दीपिकू हो गया है।
इरफान खान
पीकू सुनकर मुझे बहुत ही क्यूट सा महसूस हुआ। नाम ही इतना क्यूट था कि फिल्म के भी खूबसूरत व बेहतरीन होने की उम्मीद थी। कहानी इतनी खूबसूरत थी कि ये आपको बहुत ही स्वीट महसूस कराती है। ये देखकर आपको जिंदगी खूबसूरत दिखेगी। पीकू किसी चिड़िया की आवाज लगती है।
शुजीत सरकार
मैंने और जूही ने सोचा कि पीकू रखते है। फिल्म के दौरान भी हम पीकू ही कहते थे। पीकू के प्वाइंट व्यू से ही पूरी फिल् बनी है। उनके दोस्त हैं, बाबा हैं सबके साथ वो किस तरह से अपनी जिंदगी बिता रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications