49 की उम्र में श्वेता बच्चन ने दिखाया ऐसा हुस्न, लोग बोले- कहां गए बिग बी के प्रतिष्ठा, परंपरा और अनुशासन

Shweta Bachchan Bold Look: महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने भले ही फिल्मों में कदम नहीं रखा लेकिन बढ़ती उम्र के साथ साथ अब वो फैशन और ग्लैमर वर्ल्ड में काफी एक्टिव होती जा रही हैं। NMACC में श्वेता बच्चन बेहद ही ग्लैमरस अंदाज में शिरकत करने के लिए पहुंचीं। यहां से श्वेता बच्चन के लुक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस इवेंट में श्वेता बच्चन अपनी बेटी नव्या नवेली नंदा के साथ दिखाई दे रही थीं।
श्वेता बच्चन के इस लुक को जहां काफी पसंद किया जा रहा है तो वहीं कुछ यूजर्स इसे ट्रोल भी कर रहे हैं। इस दौरान श्वेता बच्चन अबू जानी संदीप खोसला के ब्राइडल लुक में दिखाई दे रही थीं। हसीना इस दौरान काफी भारी मिरर बीड्स वर्क लहंगा चोली में दिखाई दे रही थीं। इसके साथ ही श्वेता बच्चन ने इसे काफी स्टाइलिश और रिवीलिंग चोली के साथ टीप अप किया था।
नथ और खुले बालों के साथ लाउड मेकअप के जरिए श्वेता ने अपने इस लुक को हाईलाइट किया था। सोशल मीडिया पर श्वेता बच्चन के इस लुक की तमाम तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही कुछ नेटिजंस इसे बिग बी की फिल्म के डायलॉग से भी जोड़ रहे हैं और कमेंस सेक्शन में ऐसे ही एक यूजर ने लिखा, 'कहां गए अमिताभ जी की बेटी के प्रतिष्ठा, परंपरा और अनुशासन?'
वहीं, कुछ ने मजाक उड़ाते हुए यह भी कहा कि श्वेता ब्राइडल लहंगा पहनकर क्यों आई है। एक ने गुस्से में कहा- श्वेता को बच्चन के नाम पर कलंक है। एक बोला- कितना भी प्रमोट कर लो ये नव्या को कभी हीरोइन नहीं बना पाएगी। एक बोला- बहुत ही घटिया ब्लाउज पहना है।
बता दें कि श्वेता बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही फैमिली फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही अधिकतर वो बेटी नव्या के साथ ही दिखाई देती हैं और फैंस को मां बेटी की ये जोड़ी काफी पसंद है।


Click it and Unblock the Notifications