रैपर नैजी के रैप पर जमकर थिरके अमिताभ बच्चन- रणवीर सिंह ने कर डाला ऐसा कमेंट
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की खासियत है कि वो कुछ भी कर सकते हैं और अपने शानदार काम से वो लोगों का दिल भी जीत सकते हैं। इस समय उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें रैपर नैजी के साथ नजर आ रहे हैं और ये एक इवेंट की तस्वीर है। गौरतलब है कि इस इवेंट के दौरान रैपर नैजी के साथ अमिताभ बच्चन थिरकते नजर आ रहे हैं। दरअसल नैज़ी हाइजीन और सफाई पर रैप कर रहे थे इसी बीच अमिताभ बच्चन वहां कदम थिरकाने लगे।
नैज़ी ने सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के डांस की फोटोज शेयर की है। ये तस्वीर सामने आते ही काफी ज्यादा वायरल हो रही है और अमिताभ बच्चन की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इसके बाद रैपर नैजी ने इस फोटो को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया और लिखा 'फुल हार्ड सीन।' गली बॉय रणवीर सिंह ने जब इस तस्वीर को देखा तो उन्होने ने भी कमेंट करते हुए लिखा... 'बच्चन बोले।'
नैजी की बात करें तो ये वही रैपर है जिनको लेकर गली बॉय फिल्म बनाई गई थी और रणवीर सिंह ने इन्ही का किरदार प्ले किया था। अमिताभ बच्चन इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी ज्यादा बिदी हैं और रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications