कोलकाता में धड़ाधड़ दौड़ रही है 'पीकू' की साइकिल
बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन को आपने कार में या फ्लाइट पर बैठे तो कई बात देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी शहंशाह को साइकिल पर सवार देखा है। नहीं, तो फिर यह अनोखी बात देखने के लिए आपको कोलकाता जाना पड़ेगा।

दरअसल, शहंशाह अपनी आगामी फिल्म पीकू की शूटिंग के लिए कोलकाता गए हुए हैं। अमिताभ रविवार को कोलकाता पहुंचे, जहां उन्हें पीकू के गेटअप में साइकिल चलाते देखा गया। इस फिल्म में अमिताभ काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
सुजीत सरकार की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन समेत दीपिका पादुकोण और इरफान खान हैं। जिसमें अमिताभ एक वृद्ध पिता की भूमिका निभा रहे हैं और दीपिका उनकी बेटी का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म एक पिता और पुत्री के बीच के संबंधों पर आधारित है। फिल्म 'पीकू' अगले साल 30 अप्रैल को रिलीज होगी।
पीकू फिल्म को लेकर बिग बी काफी उत्साहित हैं। और कोलकाता में शूटिंग करते हुए उन्हें कई पुरानी यादें ताजा हो रही हैं। बिग बी ने ट्विटर पर लिखा कि, 'इस शहर में आने के बाद इसकी बहुत सारी यादें उभर रही हैं लेकिन आने वाले दिनों में बहुत कुछ होने वाला है। कोलकाता एक विशेष प्रकार का शहर है जो ज्ञान और जुनून के साथ आपको उत्साहित करता है।'


Click it and Unblock the Notifications












