महानायक ने भी माना... बहुत कठिन है डगर बॉलीवुड की
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड का वह नाम है जो किसी भी परिचय का मोहताज नहीं हैं बल्कि अपने आप में एक संपूर्ण किताब है जिसके हर एक पन्ने पर आपको एक प्रेरणासूचक कहानी मिलेगी। अर्श से फर्श पर और फर्श से फिर अर्श तक पहुंचने का कामयाब उदाहरण अमिताभ से अच्छा कोई नहीं हो सकता है।
पिछले चालीस साल से फिल्मी दुनिया की सेवा कर रहे अमिताभ की शख्सियत रील लाइफ और रीयल लाइफ दोनों जगह ऐसी है, जिसे शब्दों में बयां कर पाना बहुत मुश्किल हैं। एक तरफ अगर वो सदी के महानायक हैं तो वहीं दूसरी ओर वह बेहद ही लविंग और केयरिंग दादू भी हैं। अभिनय और रिश्तों को समझने वाले महारथि अगर बॉलीवुड के बारे में कोई बात कहें तो जरूर उस बात में सच्चाई होगी।
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने माना कि आज का बॉलीवुड पहले के मुकाबले काफी बदल चुका है, आज चारों ओर प्रतिस्पर्धा ज्यादा है। आज हर कलाकार को अपनी पहली ही फिल्म से साबित करना होता है कि उसमें स्पार्क हैं। अमिताभ ने आगे यह भी कहा कि अच्छा हुआ कि उन्होंने बॉलीवुड में आज नहीं पहले कदम रखा। वरना आज उन्हें भी अपने को साबित कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता।
आईये आपको बताते हैं अमिताभ बच्चन से जुड़ी कुछ खास बातें...


Click it and Unblock the Notifications