ब्रिटिश सर्वे में भी अमिताभ बच्चन ग्रेट एक्टर, फैंस खुश
हिंदी सिनेमा के कोहीनूर कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन को पूरा भारत सलामकरता है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग तरसते रहते हैं, इसमें किसी को कोई शक नहीं कि अमिताभ बच्चन देश के नायाब हीरे हैं लेकिन अमिताभ को केवल देश ही महान नहीं मानता बल्कि विदेशी धरती पर भी अमिताभ महान है।
इस बार भारतीय सिनेमा ने अपने सौ साल पूरे किये हैं जिसके चलते ब्रिटिश एशियाई साप्ताहिक समाचारपत्र 'ईस्टर्न आई' ने एक सर्वे कराया था भारत के महान कलाकारों के नाम का। जिसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को पहला स्थान मिला है। जो कि भारत के लिए एक गौरव की बात है।
अमिताभ को यह सम्मान भारतीय सिनेमा में पिछले चालीस सालों से लगातार भारतीय सिनेमा में अपने अमूल्य योगदान के लिए दिया गया है। अमिताभ ने जहां शोले औऱ दीवार जैसी क्लासिक फिल्में दी हैं वहीं दूसरी ओर उन्हें केबीसी द्वारा टीवी जैसे छोटे पर्दे को भी ग्लैमरस बना दिया। अमिताभ पहले भारतीय कलाकार थे जिनके पुतले को तुषाद म्यूजियम में रखा गया है।
अमिताभ के इस खिताब पर उनके फैंस काफी खुश हैं। लोगों ने बिग बी को उनके इस सफलता के लिए ट्विटर औऱ फेसबुक पर बधाईयां दी है।
आईये जानते हैं कि टॉप 5 में इस सर्वे में कौन-कौन से भारतीय कलाकार हैं...


Click it and Unblock the Notifications











