ब्रिटिश सर्वे ने अमिताभ को बताया महान, फैंस के चेहरे खिले
अमिताभ बच्चन नहीं .. द ग्रेट अमिताभ बच्चन वो नाम है जिसके आगे दुनिया सजदा करती है। तभी तो पिछले चालीस साल से यह नाम ही सुपरहिट है। वह महान नायक है..काबिल अभिनेता और देश का गौरव है। तभी तो हर बार लोग उन्हीं को नंबर वन का ताज पहनाते हैं। अरे यह कहना हमारा नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन के करोड़ो फैंस का है जो अमिताभ की सफलता पर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
ट्विटर और फेसबुक अमिताभ की बधाईयों से भरे पड़े हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ना तो आज अमिताभ का जन्मदिन है और ना ही शादी की सालगिरह, फिर क्यों लोग अमिताभ के कसीदे पढ़ रहे हैं तो इसके पीछे वजह है कि अमिताभ बच्चन को ब्रिटिश सर्वे ने भारत का महान अभिनेता करार दिया है।
आपको बता दें कि ब्रिटिश एशियाई साप्ताहिक समाचारपत्र 'ईस्टर्न आई' ने एक सर्वे कराया था भारत के महान कलाकारों के नाम का। जिसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को पहला स्थान मिला है। जो कि भारत के लिए एक गौरव की बात है।
जिसके बाद लोगों ने अमिताभ की तारीफ और बधाईयां करनी शुरू कर दी हैं। भारत के लोगों को अमिताभ बच्चन गर्व है।
आईये आपको बताते हैं ऐसे ही चुनिंदा ट्विट के बारे में..


Click it and Unblock the Notifications