अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से ही किया फैंस का शुक्रिया- कहा, 'शीश झुकाके नतमस्तक हूं मैं'
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन समेत अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अमिताभ और अभिषेक को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है। वहीं, पूरा देश बच्चन परिवार की जल्द स्वस्थ हो जाने की कामना कर रहा है। ऐसे में बिग बी ने अस्पताल से फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए एक ट्विट किया है।
अमिताभ बच्चन ने लिखा- प्रार्थनाओं, सद भावनाओं की मूसलाधार बारिश ने स्नेह रूपी बंधन का बांध तोड़ दिया है.. बह गया, तर कर दिया.. मुझे इस अपार प्यार ने, मेरे एकाकीपन के अंधेरे को जो तुमने, प्रज्वलित कर दिया है.. व्यक्तिगत आभार मैं व्यक्त न कर पाउँगा, बस शीश झुकाके नत मस्तक हूँ मैं..
Recommended Video

77 साल के बिग बी को फैंस कितना चाहते हैं, यह बताने की जरूरत नहीं। बिग बी ने फिल्म इंडस्ट्री में 5 दशक से भी ज्यादा का वक्त गुजारे हैं और आज भी बतौर मेनलीड फिल्मों में काम कर रहे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग गजब की है।


Click it and Unblock the Notifications