शमिताभ की शूटिंग पूरी, 6 फरवरी को देखें सिनेमाघरों में
आर बाल्की की फिल्म शमिताभ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में अमिताभ के लुक्स बिल्कुल सालों पहले वाले एंग्री यंग मैन वाले ही हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन और धनुष मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के पहले पोस्टर को देखकर ही अमिताभ बच्चन के फैंस काफी उत्साहित हो गये थे। अमिताभ फिल्म के पोस्टर में काफी यंग और हैंडसम नज़र आ रहे हैं।
अमिताभ बच्चन के फैंस ने शमिताभ को लेकर कई सारे ट्वीट किये हैं और कहा है कि शमिताभ निसंदेह ही अमिताभ बच्चन की बेहतरीन फिल्मों में से एख होने वाली है। अमित मगेन ने ट्ववीट किया है "बच्चन साहब बाल्की की शमिताभ में जल्द नज़र आएंगे। अब तो इंतजार ही नहीं हो रहा है। मुझे पूरा यकीन है कि शमिताभ बहुत ही बेहतरीन फिल्म होने वाली है। मेरी तरफ से शुभकामनाएं।"
शमिताभ से पहले आर बाल्की ने अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर पा फिल्म का निर्देशन किया था जिसे बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन रिस्पॉंस मिला। पा फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए अमिताभ बच्चन और विद्या बालन की काफी तारीफ की गयी। अब शमिताभ को लेकर भी लोगों की यही राय है कि ये फिल्म भी बेहद खास होगी। शमिताभ 6 फरवरी को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












