..................... Amitabh Bachchan complains no one is talking about Badla, Shahrukh replies - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन ने शाहरुख से की शिकायत- 'बदला' सुपरहिट, लेकिन किसी ने तारीफ नहीं की

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर संस्पेंस- थ्रिलर फिल्म बदला सुपरहिट हो चुकी है। फिल्म ने 85 करोड़ की कमाई कर ली है। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। क्रिटिक्स ने भी फिल्म की तारीफ की है। लेकिन सफल होने के बावजूद फिल्म को ज्यादा लाइमलाइट ना मिलने से अमिताभ बच्चन नाराज हैं।

बिग बी ने ट्विटर पर शिकायत भरा पोस्ट लिखा कि बदला सुपरहिट हो चुकी है लेकिन इंडस्ट्री से किसी ने भी फिल्म की तारीफ नहीं की। उन्होंने लिखा- ''कोई भी इस फिल्म की सफलता के बारे में बात नहीं कर रहा.. न तो निर्माता, न ही डिस्ट्रीब्यूटर, न ही ऑनलाइन प्रोड्यूसर और ना ही इंडस्ट्री में से भी कोई इस फिल्म की तारीफ में एक सेकेंड खर्चने को तैयार है।'' जाहिर है इस पोस्ट से बिग बी की मायूसी झलकती है।

Badla

ऐसे में फिल्म के प्रोड्यूसर शाहरुख खान ने नाराजगी दूर करते हुए जवाब दिया, और लिखा- "सर हम तो इंतजार कर रहे हैं कि आप पार्टी कब दे रहे हैं हम सबको.. हम हर रात जलसा के बाहर इंतजार करते हैं..'' उम्मीद कर सकते हैं कि शाहरुख बतौर प्रोड्यूसर अब बदला की सुपर सफलता पर एक सक्सेस पार्टी देंगे।

बता दें, 'बदला' ने भारत में 85 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है। साथ ही पीकू को पीछे कर बदला अमिताभ बच्चन की सोलो सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X