OUCH.. अजय देवगन की 'शिवाय' KISS पर इस सुपरस्टार ने किया कमेंट!
अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' अचानक ही अपने नए गाने को लेकर काफी सुर्खियों में आ गई है। एक बड़ा कारण यह भी है कि यह एक रोमांटिक गाना होगा, जहां अजय देवगन- एरिका कार किस करते दिखेंगे। माना जा रहा था कि 25 सालों में.. यह पहली बार है जब अजय देवगन ऑनस्क्रीन किस करेंगे। लिहाजा, फैंस के बीच काफी उत्साह था।
लेकिन बता दें, अमिताभ बच्चन ने जल्द ही पूरी खबर को झूठी करार दे दी है। बिग बी ने ट्विटर पर लिखा कि यह गलत है.. अजय देवगन ने इससे पहले प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' में किस किया है।
DHAMAKA: 'गोलमाल 4' में दिखेंगे दो सुपरस्टार.. एक साथ.. अजय देवगन और..

हम्म.. अब जिस बात को लेकर फैंस के बीच इतना उत्साह था.. अमिताभ बच्चन ने उसे ही गलत साबित कर दिया। जाहिर है फैंस इस बात से नाराज हो गए और उन्होंने बिग बी ट्रोल भी किया।
बहरहाल, यहां जानें शिवाय के इस गाने की डीटेल्स-
यह एक सुपर रोमांटिक ट्रैक है.. जिसे अरिजित सिंह और सुनिधि चौहान ने गाया है। गाने को कंपोज किया है मिथुन ने।
यह गाना अजय देवगन और एरिका कार पर फिल्माया गया है। गाने की शूटिंग बुल्गेरिया की पहाड़ियों पर हुई है।
'दरखास़्त' 22 सितंबर को दोपहर में रिलीज किया जाएगा। कोई शक नहीं कि फैंस को इस गाने का बेसब्री से इंतजार है।
गाने में अजय देवगन और एरिका कार के बीच कई हॉट सीन्स फिल्माए गए हैं। बता दें, फिल्म में इनके बीच 3 मिनट लंबी किसिंग सीन फिल्माया गया है।
यह सिर्फ एक गाना ही नहीं.. बल्कि पूरी स्टोरीलाइन होगी। एक तरह से यह गाना अजय देवगन और एरिका के पूरे रिलेशन को दिखाएगा। जहां कुछ क्यूट मोमेंट्स भी दिखेंगे।
बता दें, शिवाय एक्ट्रेस एरिका कार पोलैंड की हैं और बीबीसी टीवी सीरिज The Passing Bells से पॉपुलर हुई हैं।
अजय देवगन की फिल्म शिवाय 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' से क्लैश होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications









