साल के जाते जाते कुआंरी नहीं बची ये एक और हसीना, दिसंबर की सर्दी में बॉलीवुड एक्ट्रेस ने लिए BF संग फेरे

Swini Khara Wedding Photos: साल 2023 में बॉलीवुड की कई हीरोइनों की डोलियां उठीं। इसके साथ ही अब साल के जाते जाते एक और मशहूर एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध गई है। अमिताभ बच्चन की को-एक्ट्रेस और 'चीनी कम' वाली चाइल्ड एक्टर स्विनी खरा ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड के साथ शादी रचा ली है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की खास तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की हैं।
एक्ट्रेस ने शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'व्यक्तित्वों को प्रतिबिंबित करने में प्यार और एक आत्मीय साथी मिला। हमारे सबसे खास दिन पर अपने दोस्तों और परिवार से साथ रहने का सौभाग्य मिला।' इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस लगातार कपल को बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी की है। उनकी ये शादी एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी और उन्होंने राजस्थान की राजधानी गुलाबी नगरी को अपनी लाइफ के ग्रैंड इवेंट के लिए चुना था।
एक्ट्रेस ने पिंक कलर का हैवी वर्क वाला लहंगा पहना था। इसके साथ ही उन्होंने सिल्वर कुंदन नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका, माथा पट्टी और हाथों में गुलाबी चूड़े से लुक कंप्लीट किया था। तस्वीरों के अलावा स्विनी ने शादी का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें शादी की सारी रस्में देखने को मिल रही हैं। एक्ट्रेस इस वीडियो काफी खुश नजर आ रही हैं। उनकी कमाल की केमिस्ट्री उनके पति के साथ देखने को मिल रही है। इससे साफ हो रहा है कि दोनों के बीच का तालमेल कमाल का है।
बता दें, एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'चीनी कम' में काम किया था। इस रोल के लिए उनकी काफी तारीफ हुई थी। इसके बाद वो 'बा, बहू और बेबी' में भी नजर आने लगी थीं। साल 2016 में आईं फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में स्विनी का अहम किरदार देखने को मिला था। इस फिल्म में उन्होंने जयंती का रोल प्ले किया था।
बता दें, एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'चीनी कम' में काम किया था। इस रोल के लिए उनकी काफी तारीफ हुई थी। इसके बाद वो 'बा, बहू और बेबी' में भी नजर आने लगी थीं। साल 2016 में आईं फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में स्विनी का अहम किरदार देखने को मिला था। इस फिल्म में उन्होंने जयंती का रोल प्ले किया था।
स्विनी के इस किरदार ने काफी वाहवाही बटोरी थी। इसके बावजूद भी स्विनी काफी लंबे वक्त से पर्दे से दूर हैं और उनका अंदाज और लुक भी अब काफी बदल गया है। वैसे कुछ ही कहें वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट फैंस संग साझा करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications