83 के हुए बिग बी, जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन ने फैन्स पर लुटाया प्यार, दुआओं के बदले दिया ये रिटर्न गिफ्ट

महानायक अमिताभ बच्चन का आज यानी कि 11 अक्तूबर को 83 वां जन्मदिन है। उनके इस खास दिन पर तमाम अभिनेताओं ने और फैन्स ने उन्हें बधाई दी। वैसे भी फैन्स अमिताभ बच्चन की एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं। फैन्स हर दिन अमिताभ बच्चन के घर के बाहर भारी संख्या में पहुंच जाते हैं वो भी बस इस उम्मीद से कि शायद अमिताभ बच्चन की एक झलक देखने को मिल जाए। वहीं जब आज अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है तब तो फैन्स का भारी हुजूम बिग बी के घर के आगे मजा हो गया।
अमिताभ बच्चन ने की फैन्स से मुलाकात
वहीं अपने फैन्स के उत्साह को देख अमिताभ बच्चन भी खुद को रोक नहीं पाए अमिताभ बच्चन ने अपने घर जलसा से बाहर निकलकर फैन्स से मुलाकात की। वहीं अमिताभ बच्चन को देखते ही फैन्स जोर-जोर से चिल्लाने लगे। लोगों का इतना प्यार देख अमिताभ बच्चन ने अपने फैन्स का शुक्रिया अदा किया। इसी के साथ ही अमिताभ बच्चन अपने फैन्स के लिए कुछ तोहफे भी लाए जिसे उन्होंने उछाल-उछालकर फैन्स में बांटे।
सालों से बिग बी के जन्मदिन पर आ रहे हैं फैन्स
PTI को दिए एक इंटरव्यू में एक फैन ने कहा कि वह तो अमिताभ बच्चन को बहुत मानता है। वह साल 2011 से अपने बाकी दोस्तों के साथ यहां आ रहा है। वो भी हर रविवार। चाहें ठंड हो, बारिश हो कैसा भी मौसम क्यों ना हो। फैन ने कहा कि- मैं हमेशा ही यहां आता हूं। अमिताभ बच्चन बड़े ही प्यार से अपने फैन्स से मिलते हैं। वहीं दूसरे फैन ने कहा कि वह साल 2003 से यहां आ रहा है। बता दें कि अमिताभ बच्चन को स्पेशल फील करवाने के लिए जहां कुछ फैन्स उनकी ही किसी फिल्म के किरदार बनकर आए थे तो कुछ फैन्स अमिताभ बच्चन को खुश करने के लिए तरह-तरह के तोहफे भी लेकर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications