..................... Amitabh Bachchan caught sleeping on the sets of a film he is shooting - Hindi Filmibeat

करनी थी एक्टिंग लेकिन सच में सोच गए बिग बी..खुद शेयर की तस्वीर

By Shweta

अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी अगली फिल्म 102 नॉट आउट की शूटिंग में व्यस्त हैं।लेकिन अमिताभ बच्चन की एक खासियत है कि वो चाहे पूरे दिन कितने भी व्यस्त हों लेकिन ब्लॉग जरूर लिखते हैं। अमिताभ बच्चन ने खुद एक मजेदार वाक्या शेयर किया है।

[शाहरुख ने गाया 'तु लगावेलु जब लिपस्टिक' और झूम उठे दर्शक..VIDEO]

दरअसल अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि स्क्रिप्ट में सोने का दृश्य किसी भी कलाकार के लिए सुकून भरा लम्हा होता है। अमिताभ बच्चन ने कहा कि "सोना जो हम सबके लिए एक जरूरी प्रक्रिया है और अगर स्क्रिप्ट में सोने का अवसर मिल जाए तो ये काफी खूबसूरत पल होता है।" दरअसल फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को सोने की एक्टिंग करनी थी लेकिन वो सच में सो गए।खुद अमिताभ ने तस्वीर शेयर की।

amitabh-bachchan-caught-sleeping-on-the-set-of-a-film-he-is-shooting

उन्होंने कहा लिखा कि "सेट पर मौजूद लाइटिंग, ऐक्शन और दृश्य फिल्माए जाने के दौरान असल में नींद आ सकती है। क्या सुखद अहसास! मुझे सचमुच नींद आ गई और उन्हें आकर मुझे जगाना पड़ा, यह बताने के लिए कि शूटिंग हो चुकी है।" अब आप तस्वीर देखकर भी समझ सकते हैं कि वो कितनी गहरी नींद में सो चुके हैं।

अमिताभ बच्चन अक्टूबर में अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे। कुछ दिन पहले ही अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग में लिखा था कि वो 2019 तक लगातार व्यस्त हैं और उनके पास काम ही काम है। अमिताभ बच्चन एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने कभी भी अपने फिल्मी करियर में कभी भी ब्रेक नहीं लिया ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X