अमिताभ बच्चन बनेंगे संजय दत्त के पापा!
महानायक अमिताभ बच्चन अभी तक हिन्दी फिल्मों में कई तरह के किरदार निभा चुके हैं। हीरो, पिता, दादा, यहां तक की फिल्म 'पा' में उन्हें अभिषेक बच्चन के बेटे के रूप में भी हम देख चुके हैं। लेकिन अब बारी है कुछ अलग रूप देखने की। जी हां, इस बार अमिताभ बॉयोपिक में काम करने वाले हैं।

सूत्रों के अनुसार, संजय दत्त की बॉयोपिक में अमिताभ सुनील दत्त का किरदार निभाने वाले हैं। आपको बता दें, 'पीके' की सफलता के बाद अब निर्देशक राजकुमार हिरानी संजय दत्त की बॉयोपिक पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभाते नजर आएंगे, जबकि बिग बी संजय दत्त यानि की रणबीर के पिता के रूप में होंगे। बहरहाल, अभी बिग बी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पढ़ें- 14 दिनों की छुट्टी के बाद संजय दत्त की एक और मांग
इस बॉयोपिक को लेकर राजकुमार हिरानी काफी उत्साहित हैं। संजय दत्त की भूमिका में फिट बैठने के लिए रणबीर कपूर अपना कुछ वजन भी बढ़ा रहे हैं। हिरानी ने एक बार अपने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, रणबीर में उन्हें फिल्म 'रॉकी' वाले संजय दत्त की छवि दिखती है। इसीलिए रणबीर से बेहतर इस भूमिका को और कोई नहीं निभा सकता।
वैसे अगर यह खबरें सही साबित होती हैं तो यह पहली बात होगा, जब रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन स्क्रीन पर आमने सामने दिखेंगे। कोई दो राय नहीं कि इन दोनों की जोड़ी देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित होंगे। वहीं, शायद यह पहली बार होगा जब अमिताभ किसी बॉयोपिक में काम करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications