खतरों के खिलाड़ी बने प्रकाश झा

उन्होंने आरक्षण फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने शॉट को परफेक्ट शॉट के रूप में लेने के लिए एक ऐसी तरकीब निकाली, जिसे देख कर सभी दंग रह गये। उन्होंने वास्तविक शूटिंग के लिए क्रेन के 50 फीट की ऊंचाई पर लट कर शॉट लिया ताकि उनका शॉट परफेक्ट आये और सही तरीके से वह एंगल को दर्शा पायें।
वहां मौजूद सूत्रों ने बताया कि यह बेहद रिस्क भरा शॉट था, लेकिन प्रकाश झा ने इसे किया क्योंकि वे अपने काम में परफेक्शन चाहते हैं। वे चलती बुलडोजर पर चढ़ कर शॉट लेने में भी नहीं कतराते हैं। अमिताभ बच्चन ने जब अमिताभ बच्चन को इस तरह खतरों से खेलता देखा तो उन्हें रहा नहीं गया उन्होंने प्रकाश झा को खतरों के खिलाड़ी की संज्ञा दे दी।


Click it and Unblock the Notifications











