..................... Amitabh Bachchan called hypocrite for doing a social film jhund but not standing for Tanushree Dutta - Hindi Filmibeat

झुंड में फिर से समाज सेवक बनने जा रहे हैं अमिताभ बच्चन, लोग जमकर लताड़ रहे हैं

सैराट डायरेक्टर नागराज मंजुले, झुंड नाम की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में दिखेंगे। फिल्म विजय बरसे नाम के नागपुर के समाज सेवक पर बन रही एक बायोपिक है और अमिताभ बच्चन को इस फिल्म के लिए लोग जमकर लताड़ लगा रहे हैं।

दरअसल, अमिताभ बच्चन से हाल ही में तनुश्री दत्ता - नाना पाटेकर विवाद पर राय मांगी गई जिस पर उन्होंने कहा कि ना मेरा नाम तनुश्री है और ना ही नाना पाटेकर। जिन्हें नहीं पता है, तनुश्री ने नाना पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और लगभग आधा बॉलीवुड उनके साथ खड़ा दिखाई दे रहा है।

amitabh-bachchan-nagraj-manjule-s-jhund-preparation-starts

ऐसे में अमिताभ बच्चन का इस बारे में टिप्पणी करने से मुकर जाना लोगो को खल गया। लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर लताड़ते हुए कहा कि ये केवल पिंक जैसी फिल्मों में पैसे लेकर काम करते हैं। असलियत में इन फिल्मों से इनका कोई वास्ता नहीं है। वहीं तनुश्री ने भी साफ कहा कि उनका दिल दुखता है।

तनुश्री ने अमिताभ बच्चन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये ऐसे लोग हैं जो समाज की बुराईयों को दर्शाती फिल्मों में काम करते हैं लेकिन असल में वो इनसे कोसों दूर रहना चाहते हैं। बहरहाल, विजय बरसे एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो नागपुर में एक फुटबॉल कोचिंग के ज़रिए बस्ती के बच्चों को लगातार नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं।

झुंड में अमिताभ बच्चन, विजय बरसे की भूमिका में दिखाई देंगे। बॉलीवुड में फिलहाल हर सुपरस्टार किसी ना किसी की बायोपिक कर रहा है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X