..................... Amitabh Bachchan buys forth plot in ayodhya Amitabh Bachchan again invested in 25000 sq ft land 40 crores - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में फिर खरीदी 40 करोड़ की जमीन, लोग बोले- पूरी अयोध्या खरीद कर रहेंगे बिग बी

Amitabh Bachchan New Property In Ayodhya

Amitabh Bachchan New Property In Ayodhya: महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर से रीयल स्टेट की दुनिया में बड़ा इनवेस्टमेंट किया है। एक बार फिर से अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में बड़ी प्रॉपर्टी खरीदी है। राम मंदिर बनने के बाद से अमिताभ बच्चन अयोध्या में काफी इनवेस्ट कर रहे हैं। माना जा रहा है कि जैसे जैसे राम मंदिर से टूरिज्म बढ़ रहा है बिग बी को आने वाले समय में वहां खूब फायदा मिलने वाला है।

40 करोड़ की प्रॉपर्टी में किया इनवेस्ट

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुातबिक, अमिताभ के अयोध्या में 25,000 स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीदने की खबरें हैं। इसकी कीमत 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ये जमीन कथित तौर पर 'सरयू' नाम के एक रियल एस्टेट डेवलपमेंट के पास ही है। अमिताभ ने पहले भी वहां इंवेस्ट किया था। बातें दि कि कुछ समय पहले ये भी खबरें आई थीं कि अमिताभ ने बॉलीवुड प्रोड्यूसर आनंद पंडित की एक रियल एस्टेट फर्म में 10 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट किया है।

अयोध्या में अमिताभ बच्चन की चौथी प्रॉपर्टी

अमिताभ के अयोध्या वाले इंवेस्टमेंट की बात करें तो ये चौथी प्रॉपर्टी उन्होंने वहां खरीदी है। इससे पहले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उन्होंने 5,372 स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीदा था, जिसकी कीमत 4.54 करोड़ बताई जा रही थी। इसके अलावा उन्होंने सरयू प्रोजेक्ट में 14.5 करोड़ इंवेस्ट किए थे और 54,000 स्क्वायर फीट का प्लॉट लिया था। ऐसी खबरें थीं कि अमिताभ बच्चन अपने पिता की स्मृति में एक मेमोरियल बनाने का प्लान कर रहे हैं।

अभिषेक बच्चन ने खरीदे थे 10 अपार्टमेंट

बता दें कि अमिताभ बच्चन रियल स्टेट में बहुत इंवेस्ट कर रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ मिलकर 10 अपार्टमेंट खरीदे थे, जिसकी कीमत 25 करोड़ बताई जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X