अमिताभ बच्चन के घर जलसा के बगल में बिकाऊ है प्रॉपर्टी, पड़ोसी बनना चाहते हैं तो चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत

Amitabh Bachchan Property For Sale

Amitabh Bachchan Property For Sale: अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है और उन्होंने हिंदी सिनेमा में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन के बेटे हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी उन्होंने काफी बेहतरीन और हिट फिल्मों में काम किया है।

लेकिन आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने कई सारे बंगले भी बनवाए हैं। लेकिन उनका सबसे फेमस बांग्ला जलसा है और इसी में वह अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अमिताभ बच्चन के घर के कुछ ही दूर पर एक प्रॉपर्टी बिकाऊ है और आज हम आपको बिग बी के पड़ोसी बनने की कितनी कीमत चुकानी होगी, इस बारे में बताने वाले हैं।

अमिताभ बच्चन तकरीबन 1578 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। वह अपनी पत्नी जया बच्चन और बच्चों के साथ में मुंबई में स्थित जलसा में रहते हैं। हर रविवार को उनके घर के बाहर फैंस की लाइन लग जाती है। जलसा 125 वर्ग फुट से ज्यादा में फैला हुआ है और इसकी कीमत तकरीबन 100 से 120 करोड़ बताई जाती है।

अब एक रिपोर्ट के अनुसार अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा की ठीक बगल में एक बंगला बिक्री के लिए मौजूद है। इस भव्य प्रॉपर्टी को 25 करोड़ की कीमत में नीलाम करने का फैसला हुआ है और इसकी ईएमडी 2.50 करोड़ की है। देखा गया है कि ज्यादातर बैंक नीलामी के लिए कीमत बाजार मूल्य से थोड़ी कम रखते हैं। इसलिए बताया जा रहा है कि बंगले की मूल कीमत 35 से 40 करोड़ के आसपास की होगी।

More from Filmibeat

Read more about: amitabh bachchan jalsa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X