..................... अमिताभ बच्चन हुए बुरी तरह ट्रोल, मिर्जा गालिब़ के नाम से पोस्ट की फेक शायरी | Amitabh Bachchan brutally trolled for sharing fake post, shayari in the name of Mirza Ghalib - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया फेक पोस्ट, बुरी तरह हुए ट्रोल, लोगों ने कहा- 'आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी'

मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बिग बी अपनी फिल्मों की जानकारी से लेकर फैमिली और रोजाना का खास संदेश भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। लेकिन इसी में कभी कभी कुछ ऐसा भी पोस्ट कर जाते हैं, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल होना पड़ता है।

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर और फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें मिर्जा गालिब और इकबाल के नाम से दो शायरी लिखी हुई है। असल में वह एक फेक पोस्ट था। फिर क्या था, बिग बी इस पर पोस्ट पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। नीचे देंखे अमिताभ बच्चन का पोस्ट ..

Amitabh Bachchan trolled

लोगों का कहना है कि अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार को पोस्ट शेयर करने से पहले कम से कम एक बार क्रास चेक जरूर करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, 'अपनी टीम बदलिए प्रभु, कृपया बिना जांचें कुछ पोस्ट न करने दें.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आज ग़ालिब ज़िन्दा होते तो ये पोस्ट देखकर ख़ुदकुशी कर लेते.. वैसे आपको संसद में होना चाहिए इस तरह की शायरी ग़ालिब के नाम पर वहीं ठीक लगती है..'

बहरहाल, यह पहली बार नहीं है जब बिग बी अपने ट्विट की वजह से ट्रोल होना पड़ा है। फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन 2021, 2022 तक बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उनके आने वाली फिल्मों में शामिल है- ब्रह्मास्त्र, झुंड, द इंटर्न, चेहरे, मे डे और गुडबाय.. इसके साथ ही वो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 13वें सीजन की शूटिंग में बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X