'मैं शायद ही कभी कुछ बोलता हूं..' ऐश-अभिषेक की तलाक की अफवाहों पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी?

Amitabh Bachchan on Divorce- ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को लेकर जो खबरें आ रही हैं वो हैरान करने वाली हैं। कई लोगों ने तो ऐलान भी कर दिया है कि दोनों के बीच अब वो रिश्ता नहीं रहा है और काफी जल्दी तलाक का ऐलान करने वाले हैं।
लेकिन इन बातों के बीच अमिताभ बच्चन का एक ब्लॉग पोस्ट वायरल हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इस ब्लॉग पोस्ट के जरिए अमिताभ बच्चन ने अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक पर इशारों में सही एक बड़ी बात बोल डाली है।
अमिताभ बच्चन ने इस दौरान कहा था कि, वो शायद ही कभी अपने परिवार के बारे में ज्यादा बात करते हैं, क्योंकि वह उनकी गोपनीयता बनाए रखना पसंद करते हैं। अब जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं।
क्या बोले अमिताभ बच्चन?
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ''अलग होना और लाइफ में इसको लेकर विश्वास करना काफी साहस और ईमानदारी की काम है। मैं परिवार के बारे में शायद ही कभी कुछ कहता हूं, क्योंकि यह मेरा डोमेन है और इसकी गोपनीयता मेरे द्वारा बनाए रखी जाती है।" इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने कहा, ''अनुमान तो अनुमान ही होते हैं.. वो सारे अनुमान बिल्कुल झूठ हैं।'' इसके अलावा भी अमिताभ बच्चन ने काफी कुछ कहा और लोग इसका अपना अपना मतलब निकाल रहे हैं।
नहीं हुआ आधिकारिक ऐलान
हाल ही में आराध्या बच्चन ने अपना जन्मदिन मनाया था लेकिन कहा जा रहा है कि इस दौरान बच्चन परिवार का कोई शख्स नहीं था। तलाक को लेकर अधिकारिक ऐलान का लोग इंतजार कर रहे हैँ। चाहें कोई भी मौका हो दोनों सितारे काफी समय से साथ में नहीं दिखे हैं। देखने वाली बात होगी कि कब इस खबर की सच्चाई सामने आती है।


Click it and Unblock the Notifications