Amitabh Bachchan ने अपनी रिटायरमेंट को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- अब जाने का समय है...

Amitabh Bachchan On Retirement: अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का बिग बी कहा जाता है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस समय वह अपनी रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 16 को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है और सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में उनका काफी लोग पसंद करते हैं।
लेकिन आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले अमिताभ बच्चन ने अपने X अकाउंट से एक ट्वीट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि "टाइम टू गो।" इसका मतलब है कि "जाने का समय आ गया है।" उनकी इस पोस्ट के बाद काफी सारे लोग उनकी रिटायरमेंट की अफवाह उड़ने लग गए थे और फैन्स भी दुखी हो गए थे।
काफी सारे लोग तो यही कयास लगने लग गए थे कि अमिताभ बच्चन अब कौन बनेगा करोड़पति से रिटायरमेंट लेने जा रहे हैं। लेकिन अब हाल ही में खुद इन अफवाहों पर अमिताभ बच्चन ने चुप्पी तोड़ दी है। दरअसल कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 16 के मंच पर उन्होंने बताया कि आखिरकार क्यों उन्होंने इस पोस्ट को शेयर किया था और इसका मतलब रिटायरमेंट से नहीं था।
कौन बनेगा करोड़पति के शो का एक लेटेस्ट प्रोमो इस समय जमकर वायरल हो रहा है और इसमें ऑडियंस ने अमिताभ बच्चन से "टाइम टू गो" वाले पोस्ट को लेकर सवाल किया था। इस पर अमिताभ बच्चन ने जवाब देते हुए कहा था कि "उसमें एक लाइन था जाने का समय है। तो उसमें कुछ गड़बड़ है क्या?"


Click it and Unblock the Notifications