प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी 14.5 करोड़ की जमीन, करेंगे या बड़ा काम?

अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा इसी महीने 22 तारीख को होनी है। इस मौके के लिए करोड़ों राम भक्त इंतजार में है। लेकिन इस बीच अमिताभ बच्चन की तरफ से एक खबर सामने आ रही है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
पता चला है कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में घर के लिए जमीन का एक टुकड़ा खरीदा है। जी हां, ये खबर बिल्कुल सच है और अमिताभ बच्चन अब अयोध्यावासी हो गए हैं।
महानायक ने मुंबई स्थित डेवलपर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) द्वारा अयोध्या में 7-सितारा एन्क्लेव, द सरयू में एक संपत्ति खरीदी है। जैसे ही खबर सामने आई लोग काफी हैरान हैं। देखने वाली बात होगी अमिताभ बच्चन ने वहां जमीन क्यों ली है।
हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर की मानें तो ये जमीन 10 हजार वर्ग फुट में फैली हुई है और इसकी कीमत 14.5 करोड़ रुपये है। अमिताभ बच्चन के पास कुछ समय पहले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्यौता पहुंचा था। देखने वाली बात होगी कि वो वहां आते हैं या नहीं।
इस संपत्ति को लेकर अमिताभ बच्चन ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होने कहा था, "मैं अयोध्या में सरयू के लिए द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ इस यात्रा को शुरू करने के लिए उत्सुक हूं, एक ऐसा शहर जो मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है। मैं वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी में अपना घर बनाने की आशा कर रहा हूं।''
अमिताभ बच्चन वैसे भी यूपी के प्रयागराज के ही हैं। हालांकि वो करियर के शुरुआत से ही मुंबई में रह रहे हैं। अमिताभ बच्चन की बोली भाषा में अक्सर अवधी की झलक मिल जाती है। बात करें अयोध्या की तो इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में है।


Click it and Unblock the Notifications