अमिताभ बच्चन को 2 बार खरीदना पड़ा था 'जलसा', जानें किस प्रोड्यूसर से बिग बी ने खरीदा था अपने सपनों का आशियाना

अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड इंडस्ट्री का महानायक कहा जाता है। इतना ही नहीं उनकी फिल्में इतनी जबर्दस्त होती है कि दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देती हैं। एक्टर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को काफी हिट फिल्में दी हैं और अभी तक वह इंडस्ट्री में एक्टिव है। बता दें कि अमिताभ बच्चन अपनी परंपराओं को निभाने के लिए काफी ज्यादा जाने जाते हैं। उनका परिवार भी इन सभी चीजों में काफी आगे रहता है। लेकिन आज हम अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' के बारे में बात करने वाले हैं।
100 से 120 करोड़ की जलसा की है कीमत
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिग बी का घर 'जलसा' किसी लैंडमार्क से कम नहीं माना जाता है। अमिताभ बच्चन का बंगला 'जलसा' मुंबई के जुहू में स्थित है और इतना ही नहीं इसकी कीमत भी तकरीबन 100 से 120 करोड़ रुपए की बताई जाती है। लेकिन आज हम उनके इसी बंगले की कुछ इंटरेस्टिंग बातों के बारे में बताने वाले हैं। सबसे इंटरेस्टिंग बात तो यह है कि इस बंगले में कई सारी फिल्मों की शूटिंग हुई है। जिसमें सबसे पॉपुलर फिल्म माने जाने वाली 'चुपके-चुपके' भी है।
जलसा में कई सारी फिल्में हो चुकी है शूट
दरअसल आपको बता दें कि फिल्म 'चुपके-चुपके' में जया बच्चन को जलसा की मालकिन दर्शाया गया। यानी कि इस फिल्म में जया बच्चन के घर के तौर पर जलसा को दिखाया गया था। इतना ही नहीं फिल्म 'आनंद' और 'सत्ते पर सत्ता' के साथ-साथ 'नमक हराम' जैसी सुपरहिट फिल्मों को भी इसी बंगले में शूट किया गया।
बिग बी ने दो बार खरीदा था जलसा
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपने इस बंगले जलसा को एक नहीं बल्कि दो-दो बार खरीदा। बता दें कि पहले तो प्रड्यूसर एनसी सिप्पी इस बंगले के ओनर हुआ करते थे। लेकिन अमिताभ ने उनसे इस बंगले को खरीदा। हालांकि बीच में किसी वजह से बिग बी को इस बंगले को बेचना पड़ा। लेकिन एक बार फिर से उन्होंने इस बंगले को खरीद लिया और तुडवा कर पूरी तरीके से रेनोवेट करवाया।
अमिताभ के भाई-भाभी के नाम था जलसा
कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि 'जलसा' शुरू में अमिताभ या फिर जया बच्चन के नाम पर नहीं हुआ करता था। दरअसल टैक्स बचाने के चक्कर में इस बंगले को अमिताभ के भाई अजिताभ और उनकी भाभी रमोला के नाम पर खरीदा गया था। हालांकि 2006 के बाद में जया बच्चन के नाम पर इस बंगले को ट्रांसफर कर दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications