प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बने अमिताभ बच्चन- तीन विमान किया बुक, 500 से ज्यादा मजदूर पहुंचेंगे घर
सोनू सूद के बाद अब प्रवासी मजदूरों के लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी मसीहा के तौर पर सामने आए हैं। मुंबई में लॉकडाउन के दौरान फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए अमिताभ बच्चन ने तीन चार्टर विमान बुक किये हैं, जिससे 500 से ज्यादा प्रवासियों को वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर भेजा जाएगा। पहली फ्लाइट 10 जून को रवाना हो चुकी है, जबकि दूसरी फ्लाइट 11 जून को रवाना होगी।
रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बी अपने इन कामों का प्रचार नहीं चाहते हैं। सभी काम उनकी सलाह पर चुपचाप तरीके से किया जा रहा है। प्रवासी मजदूरों की परेशानी देखकर वो काफी दुखी थे और चाहते हैं ज्यादा से ज्यादा प्रवासियों की मदद कर सकें।

10 जून को जो विमान चली है, उससे 180 मजदूरों को भेजा गया है। दरअसल, इन्हें ट्रेन से भेजने का प्लान था लेकिन इंतजाम न हो पाने पर फ्लाइट का विकल्प चुना गया। माना जा रहा है कि जल्द ही बिग बी पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडू और अन्य राज्यों में लोगों को भेजने के लिए प्लेन की टिकट का इंतजाम अपने खर्च पर करेंगे।
642 करोड़ के साथ सिनेमा थियेटर्स को भारी नुकसान- लॉकडाउन में उठाना पड़ा भारी नुकसान


Click it and Unblock the Notifications











