..................... Amitabh Bachchan blog about his tight schedule at work - Hindi Filmibeat

ईद हो या दीवाली....2019 तक पूरा BOOKED हैं ये सुपरस्टार!

अगर बॉलीवुड में वाकई किसी को काम में ड्बे देखना है तो आप अमिताभ बच्चन की फिल्मे के सेट पर चले जाइए। इस उम्र में भी वो फिल्मों में इस कदर सक्रिय हैं कि लग ही नहीं पाता कि शोले रिलीज़ हुए इतने साल हो गए।

वैसे अमिताभ बच्चन आजकल 102 नॉट आउट की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में वो 102 साल के आदमी बने हैं जिसका 75 साल का बेटा है और इनकी नोकझोंक ही फिल्म को मज़ेदार बनाती है। ईद हो, दीवाली हो, कोई दिन ऐसा नहीं जाएगा जब बच्चन साहब काम पर नहीं होंगे।

amitabh-bachchan-blog-about-his-tight-schedule-at-work

वहीं वो विजय कृष्ण आचार्य की आमिर खान स्टारर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग जल्द ही पूरी स्पीड में शुरू करेंगे। एक ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा कि 2019 तक वो बुक हो चुके हैं।

102 नॉट आउट और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग के बाद, अगस्त में ही अमिताभ बच्चन कौन पड़ेगा करोड़पति की शूटिंग करना शुरू कर देंगे। बिग बी ने अपने ब्लॉग में इन सब बातों का ज़िक्र किया।

उन्होंने लिखा कि खाली बैठने से आदमी उबाऊ हो जाता है। इसलिए एक बार आप इस परिस्थिति में आ गए तो आप अपने आप आलसी हो जाते हैं। इसलिए चलते फिरते रहना चाहिए।

मैं हर रोज़ काम पर जा पा रहा हूं, ये खुदा का शुक्र करने वाली बात है। अमिताभ बच्चन ने लिखा कि 2019 तक तो मैं पूरा बुक हो चुका हूं और ऐसे काम करने में मज़ा आ रहा है।

गौरतलब है कि जहां 102 नॉट आउट की तारीख नहीं तय है, वहीं आमिर खान, कैटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख स्टारर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान दीवाली 2018 पर रिलीज़ होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X