Amitabh Bachchan Birthday:आधी रात जलसा के बाहर आकर फैंस से मिले शहंशाह, पीछे नजर आईं नव्या- ऐश्वर्या- आराध्या

amitabh-bachchan-birthday-fans-celebrate-big-b-81st-birthday-at-midnight-outside-jalsa-aishwarya

Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज अपना 81वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर दुनियाभर से उनके फैंस, उनके चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर बर्थडे विशेज से भर चुका है। वहीं, बिग बी ने हर साल की तरह रात बजे अपने फैंस से मुलाकात कर इस खास दिन की शुरुआत की।

10 अक्टूबर के रात 12 बजे से ही महानायक अमिताभ बच्चन के घर जलसा के बाहर फैंस की भीड़ इकठ्ठा हो गई थी। बिग बी ने भी फैंस को निराश नहीं किया.. और रात 12 बजे अपने फैंस से मिलने बाहर आए। उन्होंने हाथ जोड़कर फैंस की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और मुस्कुराते हुए अपने का अभिवादन किया।

बिग बी के साथ दिखीं ऐश्वर्या, आराध्या, नव्या

बिग बी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खास बात है कि जहां अमिताभ बच्चन फैंस को धन्यवाद देते दिखे.. वहीं वीडियो में घर के दरवाजे से ऐश्वर्या राय, आराध्या और नव्या नंदा भी झांकती हुई दिखाई दे रही हैं।

फैंस ने वीडियो में स्पॉट किया कि ऐश वीडियो कॉल पर थी.. और दूसरी तरफ शायद अभिषेक बच्चन थे। एक ट्वीट का जवाब देते हुए, अभिषेक बच्चन ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, "हां, पत्नी मुझे दिखा रही थी कि क्या हो रहा है।"

फिल्मों की बात करें.. तो अमिताभ बच्चन अगली बार विकास बहल द्वारा निर्देशित 'गणपथ' में दिखाई देंगे। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके बाद, वो साउथ फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में भी नजर आएंगे, जिसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन हैं। 'थलाइवर 170' में अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Read more about: sonu nigam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X