Amitabh Bachchan Birthday: बिग बी के बर्थडे से एक दिन पहले धर्मेंद्र ने शेयर की 'शोले' की तस्वीर, जानें क्यों

अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर हैंडल पर अमिताभ बच्चन के लिए एक खास पोस्ट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने ये भी बताया है कि अमिताभ बच्चन राजश्री प्रोडक्शन के साथ काम कर रहे हैं।

dharmendra
Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ही फिल्म 'गुडबाय' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को दर्शकों का मिला जुला रेस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं बिग बी की अपकमिंग फिल्म 'ऊंचाई' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसी बीच कल यानी 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। बिग बी कल 80 साल के हो जाएंगे। उनके जन्मदिन से एक दिन पहले ही उनके बहुत अच्छे दोस्त, हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद ने उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने अपने जिगरी दोस्त अमिताभ बच्चन को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा धर्मेंद्र ने बिग बी को उनकी आने वाली फिल्म के लिए भी बधाई दी है। अभिनेता धर्मेंद्र का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

धर्मेंद्र ने अमिताभ बच्चन को दी शुभकामनाएं
आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर हैंडल पर अमिताभ बच्चन के लिए ये पोस्ट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने ये भी बताया है कि अमिताभ बच्चन राजश्री प्रोडक्शन के साथ काम कर रहे हैं। अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने ट्वीट में लिखा है- अमित, लव यू, मुझे राजश्री प्रोडक्शन से खबर मिली है कि आप उनके साथ एक फिल्म कर रहे हैं। ग्रेट। सबसे प्रतिभाशाली एक्टर और बेस्ट प्रोडक्शन हाउस साथ में काम कर रहे हैं। आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। धर्मेंद्र ने अपने ट्वीट में हाथ जोड़ने वाले और थम्बज अप वाले इमोजी का इस्तेमाल किया है। इसके साथ, धर्मेंद्र ने ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले से अपनी और अमिताभ बच्चन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन एक चट्टान का सहारा लिए बैठे हैं, जबकि धर्मेंद्र उनके कंधे पर हाथ रखकर बैठे हुए हैं और मुस्कुरा रहे हैं। धर्मेंद्र के इस ट्वीट पर पर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। लोग इस पुरानी तस्वीर पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- आप फिर से अमित जी के साथ काम कर लीजिए। यादें ताजा हो जाएंगी।

11 नवंबर को रिलीज होगी बिग बी की नई फिल्म
वहीं एक और यूजर ने लिखा है- सर आप दोनों भी एक साथ कोई दमदार सा किरदार निभाओ फिर से। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'ऊंचाई' राजश्री प्रोडक्शन के तहत बनी है। इस फिल्म में बिग बी के साथ बोमन ईरानी और अनुपम खेर भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म आगामी 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के अब तक दो पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं। वहीं फिल्म की कहानी दोस्ती पर आधारित है। इस फिल्म में नीना गुप्ता भी नजर आएंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या हैं। अमिताभ बच्चन और राजश्री प्रोडक्शन ने लगभग 47 साल बाद दोबारा साथ काम किया है। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'सौदागर' में काम किया था।

More from Filmibeat

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X