'आरक्षण' के लिए भोपाल में अमिताभ बच्चन

इन दिनों भोपाल में कई फिल्मों की शूटिंग चल रही है। निर्देशक प्रकाश झा की मेगा स्टार फिल्म 'आरक्षण' की शूटिंग इन दिनों भोपाल में चल रही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, मनोज वाजपेयी और दीपिका पादुकोण अहम किरदार निभा रहे हैं।
वैसे तो अमिताभ बच्चन की ससुराल भी भोपाल है। वह यहां कई बार आए हैं मगर किसी फिल्म की शूटिंग के लिए वह पहली बार यहां आए हैं। भोपाल में पिछले कुछ दिनों से 'आरक्षण' के अलावा 'डायरी आफ बटर लाइ' और 'राख' की शूटिंग चल रही है।
फिल्म निर्देशक तनुजा चंद्रा भी मानती है कि भोपाल में वह सब कुछ है जो फिल्मों की शूटिंग के लिए जरूरी है। उन्हें लगता है कि विदेशों में शूटिंग करने की बजाय भोपाल ज्यादा बेहतर है। यहां ऐतिहासिक इमारतों से लेकर प्राकृतिक सौंदर्य है, जो फिल्मकारों की जरूरतों को पूरा करते हैं। प्रकाश झा ने अपनी फिल्म राजनीति के अधिकांश हिस्से का फिल्मांकन भी भोपाल में किया था।


Click it and Unblock the Notifications











