..................... Amitabh Bachchan's 'Bhoothnath Returns' now tax free in Uttar Pradesh - Hindi Filmibeat

उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री हुई अमिताभ की 'भूतनाथ रिटर्न्‍स'

By Ajay Mohan

लखनऊ। लोगों को मतदान करने के लिये प्रेरित करने वाली अमिताभ बच्चन की फिल्म भूतनाथ रिटर्न्स को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। पूरे राज्य में यह फिल्म टैक्स फ्री रहेगी। यह फैसला राज्य सरकार ने बुधवार शाम को लिया।

मनोरंजन कर विभाग के अधिकारी ने बताया कि रवि चोपड़ा और भूषण कुमार द्वार सहनिर्मित 'भूतनाथ र्टिन्स' को करमुक्त करने का फैसला उच्च स्तर पर लिया गया है। वर्तमान में फिल्म राज्य के 200 सिनेमाघरों में लगी है। सरकार को उम्मीद है कि करमुक्त होने के बाद अधिक से अधिक लोग फिल्म देखेंगे। यह फिल्म लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करती है।

फिल्म को टैक्स फ्री करने का सरकारी आदेश बुधवार देर रात मनोरंजन कर के प्रधान सचिव बिरेश कुमार ने जारी किया। पिछले कुछ महीनों में सलमान खान की 'जय हो' और माधुरी की 'डेढ़ इश्किया' को उत्तर प्रदेश में करमुक्त किया गया है।

पढ़ें- बच्चों के दिल पर छा गयी अमिताभ अंकल की भूतनाथ रिटर्न्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X