अमिताभ पहले से काफी बेहतर, सीख रहे हैं पियानो!

Amitabh Bcahchan is better and back to work
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन अब पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और हालांकि अभी भी उनकी मेडिसन चल रही है लेकिन उनका पेट का संक्रमण अब काफी बेहतर है। अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये अपने फैन्स को बताया है कि अब वो ठीक हैं और काम पर वापस आ गये हैं। अमिताभ ने ये भी लिखा है कि वो अपना मूड बदलने के लिए आजकल पियानो सीख रहे हैं। इसके अलावा भी वो कई सारे म्यूसिक इंस्ट्रूमेंट्स सीखना चाहते हैं ताकि उनका दिल और दिमाग दोनों व्यस्त रहे। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा है कि वो चाहते हैं कि उन्हें एक ऐसी मास्टरमाइंड मशीन मिल जाए जो कि उन्हें सारे म्यूसिक इंस्ट्रूमेंट्स सिखा सके। अमिताभ बच्चन ने ये भी लिखा है कि वो अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं लेकिन काम पर जा सकते हैं।

अमिताभ बच्चन को कुछ दिन पहले पेट में संक्रमण की बीमारी हुई थी और इस बारे में उन्होंने ट्विटर के जरिये अपने फैन्स को बताया था। लेकिन उसके कुछ दिनों बाद अमिताभ ने ट्वीट के जरिये लिखा कि अब वो ठीक हैं और उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग भी शुरु कर दी है। अमिताभ बच्चन ने लिखा केबीसी के शूट पर वापस आ गया हूं। पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ हूं लेकिन काम शायद मुझे पहले से बेहतर कर दे। ऑडियंस का प्यार बहुत असरदार है। इसके बाद 19 अक्टूबर को अमिताभ ने ट्वीट किया पहले से काफी बेहतर कंडीशन में काम पर आ गया हूं। शूजीत और बाल्की के साथ एड फिल्म शूट कर रहा हूं।

उसके बाद रविवार को 20 अक्टूबर को अमिताभ ने ट्वीट किया अभी भी मेडिकेशन पर हूं। थोड़ा दर्द है लेकिन पहले से काफी बेहतर है। काम करने के लिए काफी ठीक हूं और इसलिए काम कर रहा हूं। कुछ पियानो लेसन्स भी ले रहा हूं। शायद मैं ये कभी नहीं सीख पाउंगा लेकिन फिर भी कोशिश कर रहा हूं। काश कि कोई जादू की मशीन होती जो कि मुझे वो सबकुछ सिखा देती जो मैं सीखना चाहता हूं, संगीत, भाषाएं, फिल्म मेकिंग, एक्टिंग और वाद्य यंत्र। कुल मिलाकर अमिताभ अब पहले से काफी बेहतर हैं और वो अपने काम पर भी पूरी तरह से लौट चुके हैं। फैन्स की दुआएं आखिरकार एक बार फिर से उनके फेवरेट मेगास्टार के काम आ गयी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X