बेटी बी से बढ़ कर कुछ नहीं है दादा अमिताभ के लिए
जब से ऐश्वर्या राय बच्चन ने अमिताभ बच्चन को खूबसूरत सी पोती का मुंह दिखाया है दादा बने बिग बी, अपनी पोती से दूर होना ही नहीं चाहते हैं। उनके लिए उनकी पोती के साथ समय बिताने से बढ़कर कुछ अच्छा ही नहीं लगता। इस समय बेटी बी ही उनके लिए सबसे जरूरी है।
जैसा की आपको पता है कि अमिताभ बच्चन किसी खास काम से नासिक जाने वाले थे। वहां पर जाकर उन्हें विशेष बच्चों के लिए एक अनाथ आलय का उदघाटन करने जा रहे थे लेकिन अब वो 14 जनवरी यानि मकर संक्राति के बाद जाने की सोच रहे हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि उस दिन ही बेटी बी का नामकरण संस्कार होना तय है। अब पोती का नामकरण हो और दादा अमिताभ शामिल ना हो ऐसा नहीं हो सकता। ये बात खुद अमिताभ से जुड़े उनके एक करीबी ने बताई है। उनका कहना है कि अमिताभ ने काह है कि वो इस उदघाटन समारोह में उनकी बेटी श्वेता नंदा के साथ आना चाहते हैं साथ ही उनकी पोती का भी नामकरण होना इसी बीच तय है।


Click it and Unblock the Notifications