बेटी बी को दादा की मौजूदगी में पिलायी गई पोलियो की दवा

अमिताभ 2005 से यूनिसेफ के पोलियो अभियान के सद्भावना दूत हैं। आज रोटरी इंटरनेशनल ने पोलियो जागरूकता अभियान में अपने योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर अमिताभ ने अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी के बारे में बात करते हुए कहा, मेरी छोटी सी पोती को दो दिनों पहले मेरी मौजूदगी में पोलियो की दवा पिलायी गयी।
अमिताभ ने कहा, हमें सुनिश्चित करना चाहिए कि लगातार तीन साल तक पोलियो का कोई भी मामला ना आए। हमने अभी केवल एक साल पूरा किया है। मुझे लगता है कि हमें अभी भी लंबी दूरी तय करनी है। वैसे खुद अमिताभ ने अपने ब्लॉग में कहा था कि पिछले एक साल से भारत में पोलियो के मामले में काफी कमी आ गई है।


Click it and Unblock the Notifications