अमिताभ बच्चन ने शुरु की अजय देवगन की फिल्म 'मे डे'- कहा, 'नई फ़िल्म का पहला दिन और हालत ख़राब'
अजय देवगन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मेडे' फ्लोर पर आ चुकी है। फिल्म में अजय देवगन के साथ अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह दिखेंगे। हाल ही में बिग बी ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए बताया है कि नई फिल्म की शूटिंग के पहले दिन वो काफी नर्वस रहते हैं। बता दें, यह एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म होगी।
अमिताभ बच्चन ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- "हे भगवान! नई फिल्म.. पहला दिन सचमुच एक डरावने सपने जैसा।" इस पोस्ट पर जवाब देते हुएअभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, "सर.. ये बात मुझे कहनी चाहिए। इस फिल्म में आपके साथ काम करने के लिए बहुत ज्यादा रोमांचित, नर्वस और उत्साहित हूं।"

इस फिल्म में अजय देवगन एक एयरफोर्स पायलट की भूमिका में दिखेंगे, जबकि अमिताभ बच्चन के किरदार को फिलहाल रिवील नहीं किया गया है। खास बात है कि इस फिल्म में अजय देवगन ना सिर्फ अभिनय करते हुए दिखेंगे, बल्कि उन्होंने प्रोडक्शन और निर्देशन का भी जिम्मा उठाया है।
पहली बार अजय देवगन बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को डाइरेक्ट करने जा रहे हैं, यह फैंस के लिए बेहद उत्साहित होने वाली खबर है। बता दें, इन दोनों अभिनेताओं ने 'मेजर साब', 'खाकी', 'सत्याग्रह', 'हिंदुस्तान की कसम' और 'हम किसी से कम नहीं' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। वहीं,, अब लगभग 7 सालों के बाद ये साथ आ रहे हैं।
बहरहाल, मेडे के अलावा अजय देवगन इन दिनों बैक टू बैक फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उनकी आने वाली फिल्में हैं- मैदान, आरआरआर, कैथी रीमेक, चाणक्य, सिंघम 3, गोलमाल 5 और भारत- चीन तनाव पर एक फिल्म..


Click it and Unblock the Notifications
