अमिताभ बच्चन को कहा थर्ड रेटेड एक्टर, बुरा मान गए बिग बी गुस्से में भड़कर ऐसे दिया जवाब
Amitabh Bachchan Reply On Third Rated Actor: अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं और आज भी फिल्मों में शानदार काम कर रहे हैं। लेकिन एक बार उनके साथ ऐसा हुआ था, जिसने उन्हें बहुत दुख पहुंचाया था। हाल ही में अमिताभ ने उस पुराने किस्से को याद किया।

दरअसल, अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट शेयर की। भारत ने इस मैच में इंग्लैंड को 100 रन से हराया था। इस जीत पर अमिताभ ने भारत को "नंबर वन देश" बताया।
फ्लाइट में दिखी तस्वीर
अमिताभ ने बताया कि एक बार वह एक फिल्म फेस्टिवल के लिए विदेश जा रहे थे। फ्लाइट में उन्होंने एक अख़बार में अपनी फिल्म की तस्वीर देखी। उन्हें भाषा समझ नहीं आई, तो एयरहोस्टेस से पूछा। उन्होंने बताया कि अख़बार में लिखा है कि एक भारतीय एक्टर उनके देश आ रहे हैं।
जब अमिताभ एयरपोर्ट पर उतरे तो वहां बहुत भीड़ थी। लोग उन्हें देखने के लिए जमा हो गए थे। हालात ऐसे हो गए कि पुलिस को उन्हें वहां से बाहर निकालना पड़ा और सीधे होटल ले जाया गया।
जर्नलिस्ट की बात से लगा बुरा
अमिताभ ने बताया कि इस घटना के बाद एक सीनियर जर्नलिस्ट ने उनके बारे में एक आर्टिकल लिखा। उसकी हेडलाइन में लिखा था कि "एक थर्ड वर्ल्ड कंट्री के थर्ड रेटेड एक्टर को इतनी अहमियत क्यों दी जा रही है।"
अमिताभ ने कहा कि यह बात उन्हें बहुत बुरी लगी। उन्होंने बताया कि उन्हें खुद पर की गई आलोचना से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन भारत को थर्ड वर्ल्ड कंट्री कहना उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगा।
भारत नंबर वन है
अमिताभ बच्चन ने कहा कि आज भारत हर क्षेत्र में आगे है। चाहे खेल हो या कोई और फील्ड, भारत ने दुनिया में अपना नाम बनाया है। उनके मुताबिक, भारत किसी भी तरह से पीछे नहीं है, बल्कि एक नंबर का देश है।


Click it and Unblock the Notifications











