अमिताभ को मिली 'सिटी ऑफ फीरेंज' की चाभी

अमिताभ ने इस इनाम के मिलने से अमिताभ काफी खुश हैं और खुद को काफी गौरवान्वित भी महसूस कर रहे हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा "फीरेंज की खूबसूरती को देखकर मैं हैरान हूं। रिवर टू रिविर फेस्टिवल की शुरुआत हुई ओडियन सिनेमा में जो की इस शहर की काफी पुरानी इमारत है। बहुत खुशी है कि मैं इस अवॉर्ड फंक्शन में उपस्थित हूं जिसमें इस शहर के डिप्यूटी मेयर भी मौजूद हैं। उन्होंने मुझे फीरेंज सिटी की चाभी दी और मुझे इस शहर में दोबारा आने के लिए आमंत्रित किया एक टूरिस्ट की तरह नहीं बल्कि बतौर मेहमान।"
अमिताभ ने आगे कहा "इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता कि आपको इटली के अम्बेसडर और इंडिया से आए कई गेस्ट्स के सामने एक पहचान मिले।"इस फिल्म फेस्टिवल के सात दिनों के दौरान अमिताभ बच्चन की कुछ हिट फिल्में जैसे दीवार, ब्लैक और शोले दिखाई जाएगी। साथ ही अमिताभ की जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म एवरलास्टिंग लाइट भी इस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। हाल ही में अमिताभ को ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भी सम्मानित किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











