अमिताभ बच्चन बने टीचर

कुछ ऐसा ही हुआ है आरक्षण के सेट पर जहां अमिताभ बच्चन ने फिल्म की शूटिंग के दौरान सैफ अली खान की मदद की। दरअसल प्रकाश झा की फिल्म के संवादों में हिंदी के कठिन शब्द होते हैं। यह तो सभी जानते हैं और सैफ अली खान की हिंदी बहुत अच्छी नहीं है, वे कठिन शब्दों का इस्तेमाल आसानी से नहीं कर पाते हैं। ऐसे में सैफ अली खान उन संवादों को बोलने में मुश्किल महसूस कर रहे थे।
बिग बी को जब यह पता चला तो उन्होंने सैफ को न केवल संवाद सिखाया बल्कि उन शब्दों को कैसे उच्चारित किया जाये यह भी सिखाया। अब जहां बॉलीवुड में अमिताभ जैसे टीचर हो तो बच्चों को जल्द से जल्द बात समझ में आयेगी ही न। आरक्षण के सेट पर मौजूद एक सूत्र ने बताया कि सैफ भले ही हिंदी फिल्मों में काम करते हैं लेकिन सोचते अंगरेजी में हैं।
आम बोलचाल की भाषा तो वे समझ लेते हैं लेकिन प्रकाश झा की फिल्मों के पात्र कठिन हिंदी बोलते हैं, इसलिए सैफ को संवाद समझने और याद करने में तकलीफ हो रही है। अमिताभ की तारीफ करते हुए एक सूत्र ने बताया कि बिग बी फौरन भांप गये कि सैफ परेशानी में हैं इसलिए उन्होंने सैफ को संवादों के अर्थ समझाये और यह समझाया कि कैसे इन्हें बोला जाये। सैफ के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण को भी अमिताभ ने अभिनय संबंधी कई जानकारियां दी हैं।
गौरतलब है कि बिग बी के बारे में इससे पहले विद्या ने भी यह बात कही है कि फिल्म पा के दौरान अमिताभ ने उन्हें बहुत गाइड किया था और वे शानदार हैं। उनकी तुलना पूरी दुनिया में किसी ने नहीं की जा सकती। साथ ही वह बेहद मेहनती हैं और अपने से छोटे उम्र के कलाकारों को भी बहुत तवज्जो देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











