केकेआर की जीत के बाद इसलिए दुखी हो गए अमिताभ बच्चन, बोले- 'मुझे उसके लिए बुरा लगा'

शाहरुख खान की फिल्म टीम केकेआर इस साल आईपीएल की विजेता बनी। इस मैच को देखने के लिए कई सितारे पहुंचे थे। बता दें कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को काफी बुरी तरह से फाइनल में शिकस्त दे दी।
लेकिन इस बीत अमिताभ बच्चन को लेकर खबर आई है कि वो केकेआर की जीत से खुश नहीं बल्कि हैदराबाद के हारने के गम उनको काफी ज्यादा हुआ है। दरअसल बिग बी ने एक ब्लॉग के द्वारा शाहरुख खान की टीम को जीत के लिए बधाई दी है लेकिन हैदराबाद के लिए उनका दिल काफी दुखी हो गया है।
उन्होने इस दौरान SRH की मालिक काव्या मारन को लेकर बात की थी जो कि अपनी टीम की हार से दुखी थीं और जैसे तैसे अपने आंसू छिपा रही थीँ। इस को देखकर अमिताभ बच्चन को दुख हुआ है।
केकेआर के द्वारा हैदराबाद को हराए जाने के बाद काव्या ने कैमरे की ओर पीठ कर ली और उनकी आंखों में आंसू आ गए। वायरल वीडियो में वह अपने आंसू पोंछती नजर आ रही थीं। बस इसी को लेकर अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग लिखा है।
क्या बोले अमिताभ बच्चन
"आईपीएल फाइनल खत्म हो गया है और केकेआर ने सबसे शानदार जीत हासिल की है.. एसआरएच बस हार गई.. कई मायनों में निराशाजनक है क्योंकि एसआरएच एक अच्छी टीम है और सभी ने उनका बहुत शानदार प्रदर्शन देखा है। जब वे अन्य मैच खेलते थे। लेकिन जो देखने में सबसे अधिक मार्मिक था, वह सुंदर युवा महिला थी, .. स्टेडियम में SRH के मालिक, हार के बाद भावुक हो गई और रोने लगे, अपना चेहरा कैमरे से दूर कर लिया, ताकि अपनी भावनाओं को प्रदर्शित न कर सकें .. मुझे उसके लिए बुरा लगा !! कोई बात नहीं.. कल एक और दिन है.. माय डियर!!"
अमिताभ बच्चन का ये ब्लॉग खबरों का हिस्सा है और लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन को लेकर भी लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं जो कि आपको हैरान कर देंगी।


Click it and Unblock the Notifications











