बीमार अमिताभ को फोटोग्राफरों ने किया तंग

अमिताभ ने कहा कि मुझे मीडिया से बात करने में परेशानी नहीं है लेकिन मीडिया को भी मेरी या लोगों की परेशानी समझनी चाहिए। लेकिन अब भी अमिताभ को पूरी तरह से अपने सेहत का ख्याल रखना होगा, क्योंकि उनके पेट की दो बार सर्जरी की जा चुकी है। हर तरह का परहेज करना होगा। खाने पीने से लेकर काम ज्यादा ना करना इस पर भी अमिताभ को ध्यान देना पड़ेगा।
आपको बता दें कि 13 दिनों के लंबे इंतजार और पीड़ा से गुजरने के बाद अमिताभ बच्चन घर लौट आये। उन्हें गुरूवार रात मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। जिस समय वो घर लौट रहे थे तो गाड़ी में उनके साथ उनकी धर्म पत्नी जया बच्चन साथ में थीं। अपने घर आने की खुशी का इजहार अमिताभ ने टि्वटर पर किया है।
बिग बी ने लिखा है कि आज उन्हें दर्द नहीं बल्कि सकून और खुशी मिल रही है। उन्हें घर आकर बहुत अच्छा लग रहा है। आज उनके शरीर को नलियों और सुईयों से आजादी मिल गई है। आज बिना पट्टी के नहाने में ज्यादा मजा आया। यह आपलोगों की दुआओं का असर है कि मैं एक बार फिर से अस्पताल से घर वापस आ पाया। आप सब के स्नेह और दुआओं का मैं तहे दिल से आभारी हूं।
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन को 10 फरवरी को पेट दर्द की शिकायत होने के बाद मुबंई के अंधेरी उपनगर स्थित अस्पताल सेवन हिल्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनके पेट की सर्जरी हुई थी। लेकिन सर्जरी के बाद भी उनके पेट में तकलीफ थी इसलिए उनका दोबारा ऑप्रेशन हुआ था। अमिताभ बच्चन को पेट में शिकायत साल 1984 से हैं जब फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान उनके पेट में चोट लगी थी।


Click it and Unblock the Notifications











