अमिताभ हैं सोशल मीडिया के बाप, शाहरुख-सलमान सब पीछे!
हाल ही में शाहरुख खान ने ट्विटर पर करीब 12 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा पार किया जिसपर शाहरुख के साथ ही साथ उनके फैंस भी बेहद खुश थे। खुशी इस बात की ज्यादा थी कि शाहरुख के 12 मिलियन फैंस हो गये या फिर इस बात की ज्यादा थी कि शाहरुख के फैंस की संख्या सलमान खान के फैंस की संख्या से आगे निकल गयी ये तय करना मुश्किल है।
खैर शाहरुख खान ने ट्विटर पर सिर्फ सलमान खान को ही नहीं बल्कि आमिर खान जो कि अभी तक सिर्फ 11.9 मिलियन फैंस पर अटके हुए हैं को भी पीछे छोड़ दिया। लेकिन वहीं इन सबके बाप निकले अमिताभ बच्चन जिनके ट्विटर फॉलोवर्स की संख्या 14 मिलियन से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन सिर्फ ट्विटर ही नहीं फेसबुक और ब्लॉग पर भी इन बाकी खानों से काफी आगे हैं।
OMG डॉन शाहरुख को पकड़ना अब सलमान के लिए मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!
अमिताभ बच्चन ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो अपने फॉलोवर्स व फैंस को परिवार की तरह मानते हैं। वो अपनी जिंदगी से जुड़ी हर एक बात हर एक खुशी अपने फैंस के साथ बांटते हैं और साथ ही अपने फैंस के बारे में भी जानने का प्रयास करते हैं। ब्लॉग पर जितने भी लोग उनसे जुड़े हैं वो सभी एक परिवार के सदस्य की तरह हैं।
किसी का जन्मदिन हो या शादी की सालगिरह अमिताभ बच्चन वक्त निकालकर हर किसी को शुभकामनाएं देना नहीं भूलते। तो जाहिर है कि जो सेलिब्रिटी इतनी ऊंचाई पर होकर भी अपने चाहने वालों को इतनी इज्जत दे तो वो तो सबका बाप ही होगा।


Click it and Unblock the Notifications
