KIFF में अमिताभ बच्चन ने कहा- 'अब भी नागरिकों की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए जाते हैं'

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन अक्सर किसी भी तरह के विवाद या राजनीतिक बयानबाजी से खुद को दूर रखते हैं। लेकिन, अमिताभ बच्चन ने कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (KIFF) में एक ऐसा बयान दिया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अमिताभ बच्चन ने अभिव्यक्ति की आजादी पर अपनी राय दी है।

अमिताभ बच्चन ने अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल उठाते हुए कहा कि- अब भी नागरिकों की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए जाते हैं। अमिताभ बच्चन ने KIFF में आजादी के पहले की फिल्मों, सांप्रदायिकता और सामाजिक एकता जैसे कई मुद्दों पर इस फिल्म फेस्टिवल के ओपनिंग समारोह में बात की। अमिताभ बच्चन ने इन मुद्दों पर विस्तार से अपनी राय रखी।

आगे अमिताभ बच्चन ने कहा- 'मुझे यकीन है कि मंच पर मेरे सहयोगी इस बात से सहमत होंगे कि अब भी नागरिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल उठाए जा रहे हैं।' बता दें कि KIFF में गुरुवार को अमिताभ बच्चन के अलावा शाहरुख खान, जया बच्चन, रानी मुखर्जी और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे स्टार्स ने भी शिरकत की।

शाहरुख खान ने भी रखी अपनी बात

शाहरुख खान ने भी रखी अपनी बात

KIFF के ओपनिंग समारोह में शाहरुख खान ने भी अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' के विवाद के बीच अपनी बात रखी। शाहरुख ने सोशल मीडिया पर नेगेटिविटी को लेकर कमेंट करते हुए कहा- 'हमारे समय के सामूहिक नैरेटिव को सोशल मीडिया द्वारा आकार दिए गए हैं।'

'संकीर्णता से प्रेरित होती है सोशल मीडिया'

'संकीर्णता से प्रेरित होती है सोशल मीडिया'

शाहरुख खान ने आगे कहा- 'इस विश्वास के विपरीत कि सोशल मीडिया का प्रसार सिनेमा को निगेटिव तरीके से प्रभावित करेगा, मेरा मानना है कि सिनेमा को अब और भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। सोशल मीडिया अक्सर एक संकीर्णता से प्रेरित होता है। कहीं न कहीं नेगेटिविटी सोशल मीडिया की खपत को बढ़ाती है और इस तरह इसके बिजनेस को भी बढ़ाती है। इस तरह की मानसिकता नैरेटिव को विभाजित और विनाशकारी बनाती है।'

 'दुनिया कुछ भी कर ले'

'दुनिया कुछ भी कर ले'

अपनी स्पीच के अंत में शाहरुख ने मजेदार अंदाज में कहा- 'बहुत दिनों से आप लोगों से मिलना नहीं हो पाया है.. पर अब दुनिया नॉर्मल हो गई है। हम सब खुश हैं। मैं सबसे ज्यादा खुश हूं। ये बात मुझे बताने में बिल्कुल आपत्ति नहीं है कि दुनिया चाहे कुछ भी कर ले.. मैं और आप लोग जितने भी पॉजिटिव लोग हैं.. सब जिंदा हैं..।" उन्होंने अपनी स्पीच की शुरुआत बंगाली भाषा से की और कहा कि यह उनकी बेस्ट फ्रेंड रानी मुखर्जी ने उनके लिए लिखा है।

सौरव गांगुली ने की किंग खान की तारीफ

सौरव गांगुली ने की किंग खान की तारीफ

KIFF के ओपनिंग समारोह में शाहरुख खान को सम्मानित किया गया। सौरव गांगुली ने KIFF में शाहरुख खान की तारीफ की। उन्होंने कहा- कोलकाता से शाहरुख खान का संबंध फिल्मों के अलावा भी है। अगले कुछ महीनों में उनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी और हमें यकीन है कि पुराना एसआरके जल्द ही देखने को मिलेगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X